दीपावली पर प्रदेश के शिक्षक खोलेंगे शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा
(Amber, Jaipur) दीपावली पर प्रदेश के शिक्षक शिक्षामंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। और शिक्षा का पाठ पढाने की कवायद करेंगे। साथ ही इस दिवाली को शिक्षक काली दिवाली के रूप में मनाने का एलान भी किया है। जयपुर के बडी चौपड पर दिवाली के दिन शिक्षक 24 घंटे का अनशन करेंगे और शिक्षामंत्री को आओ गुरूजी का पाठ पढाने की कोशिश करेंगे। राजस्थान शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने इसका एलान किया है,,, समिति के प्रदेश सचिव रामस्वरूप चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षा मंत्री के व्यवहार के से शिक्षक आहत है। जिसको लेकर शिक्षक शिक्षामंत्री को ज्ञान का पाठ पढाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।