(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सभी प्रदेशवासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि दिवाली का त्योहार आम आदमी के जीवन को प्रकाशवान कर गरीबी और अभावों का अंधकार दूर करेगा। वहीं राजे ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वो दिवाली के पावन त्योहार पर दीन-हीन, गरीब व्यक्ति के जीवन को रोशनी से भरने का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से अपने घर, गली, चौराहे और गांव-शहर की स्वच्छता वर्ष भर बनाए रखने का आग्रह भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसे प्रयास करें जिससे दिवाली एक दिन का नहीं बल्कि पूरे जीवन का उत्सव बन जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।