(Barmer, Barmer)
राजस्थान के बालोतरा में देर रात एक पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लोग गोदाम में पटाखा बना रहे थे। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। आग की सुचना मिलने पर शहर की तीनों दमकले मौके पर पहुंची और जनसहयोग से आग पर काबू पानी की मशक्कत करते रहे, लेकिन तीन घंटो के प्रयास नाकाफी होते देख प्रशानिक अधिकारीयों की सुचना पर बाडमेर से केयर्न व एक अन्य दमकल भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दो मंजीला गोदाम में लगी आग पर काबू पाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।