(India)
परिणीति ने गाना जारी करने के दौरान संवाददाताओं को बताया, "यह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना है, इसकी शूटिंग खूबसूरत स्थानों पर की गई है, मुझे पारंपरिक यश राज फिल्म्स की नायिका वाला एहसास हो रहा था, जबकि मैंने शिफॉन की साड़ी नहीं पहनी थी." निर्देशक साद अली की फिल्म में परिणीति के साथ अभिनेता रणवीर सिंह, अली जफर और गोविंदा भी काम कर रहे हैं, परिणीति ने पहली बार गोविंदा के साथ काम किया है और उन्हें वह कमाल के अभिनेता लगे हैं, परिणीति ने कहा, "गोविंदा के साथ मेरे ज्यादा सीन नहीं हैं, क्योंकि फिल्म दो दोस्तों (अली और रणवीर) की कहानी है, लेकिन जो भी सीन मैंने उनके साथ किए हैं, मुझे महसूस हुआ है कि वह कितने अनुभवी अभिनेता हैं, वह बेहद कमाल के कलाकार हैं."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।