(Anekal, Bangalore)
सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि आरोपी स्कूल का ही एक सफाई कर्मचारी है। वहीं, राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में स्कूल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने का फैसला किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त हेमंत निंबालकर ने कहा कि हमने कई लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने स्कूल के स्टाफ के सदस्यों से पूछताछ की थी और सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोस्को) और भारतीय दंड संहित की धारा 376 (बलात्कार) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच कर्नाटक के ‘पब्लिक इंस्ट्रक्शन कमिशनर’ मोहम्मद मोहसिन ने संवाददाताओं को बताया कि कर्नाटक शिक्षा अधिनियम के तहत तय मानकों के उल्लंघन करने के आरोप में शिक्षा विभाग ‘ऑरर्चिड्स, द इंटरनेशल स्कूल’ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।