कटारिया के बाद मुख्यमंत्री राजे ने भी उठाए शिक्षा के अधिकार कानून पर सवाल,
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिक्षा के अधिकार कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को एसएमएस सभागार में एबीवीपी के नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीई के तहत आठवीं कक्षा तक फेल न किए जाने की व्यवस्था अमेरिका की साजिश है। उन्होंने कहा-प्रदेश की यात्रा के दौरान उन्हें युवाओं से फीडबैक मिला कि भारत जैसे सर्वाधिक युवा देश की प्रतिभाओं को विदेशी निखरने नहीं देना चाहते, इसलिए प्रदेश में आठवीं में बोर्ड की एच्छिक परीक्षा का प्रावधान किया गया है। इससे पहले पंचायत राजमंत्री गुलाबचंद कटारिया आरटीई पर सवाल उठा चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 13 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कटारिया ने कहा था- पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को फेल नहीं करने के लिए शिक्षा का अधिकार कानून की व्यवस्था विदेशियों का षड्यंत्र है। इस व्यवस्था से देश की प्रतिभाएं निखरने से पहले ही खत्म हो जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।