(Amber, Jaipur)
वसुन्धरा सरकार का पहला मंत्रिमण्डल विस्तार हो गया है। जिसमें कुल 14 नए मंत्रियों को जगह दी गई है, राजभवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण से पहले भाजपा मुख्यालय पर इन सभी विधायकों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सभी विधायकों को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस दौरान भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशेक परनामी ने बताया कि मंत्रिमण्डल का विस्तार निर्विवाद है। इसमें सभी को मौका दिया गया है। राजस्थान में बीते पांच महीने से अटका पडा मंत्रिमण्डल विस्तार में जिन विधायको के नाम शामिल होने के लिए आए हैं। उस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन विधायको के नाम मंत्रिमण्डल के लिए आए है उनमें एक भी काबिल मंत्री नही है। ऐसे में सरकार राजस्थान का विकास कैसे कर पाएगी। धारीवाल ने प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा और बीजेपी सरकार को कुंभकरण की नींद लेने वाली सरकार बताया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।