वसुंधरा मंत्रिमंडल का विस्तार........15 मंत्रियों ने ली शपथ
(Amber, Jaipur) काफी समय से चल रहा वसुंधरा मंत्रिमंडल पर सस्पेंस आज खत्म हो गया है। सीएम राजे ने अपने कुनबे का विस्तार करते हुए चार केबिनेट....छह स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और चार राज्यमंत्री और बनाए हैं। नए मंत्रिमंडल के शपथ लेते ही राजे मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या सांवर लाल जाट सहित तीस हो गई है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा तीन अन्य महिलाएं किरण माहेश्वरी...अनिता भदेल और कृष्णेंद्र कौर दीपा भी शामिल है। आज शपथ लेने वाले केबिनेट मंत्रियों में सुरेंद्र गोयल, राजपाल सिंह, डाॅ रामप्रताप और किरण माहेश्वरी शामिल है। वही स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों की शपथ लेने वालों में
कृष्णेंद्र कौर दीपा, वासुदेव देवनानी...अनिता भदेल....अमराराम...राजकुमार रिणवां...सुरेंद्र पाल टीटी शामिल है। बात करें राज्यमंत्रियों की तो पुष्पेंद्र सिंह राणावत...बाबूलाल वर्मा...अर्जूनलाल गर्ग और ओटाराम देवासी शामिल है। देर शाम को एक और मंत्री जीतमल खांट को शपथ दिलाई गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।