'निलोफर’ गंभीर चक्रवात में बदला, गुजरात में एलर्ट
(GUJARAT, India) ‘निलोफर’ गहरा हो गया है और अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके कारण कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवा चल सकती है। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात प्रशासन ने चक्रवात के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। यह इस महीने चक्रवात हुदहुद के बाद भारत की ओर बढने वाला दूसरा चक्रवात है। हुदहुद के कारण आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ था।विभाग ने कहा कि गंभीर चक्रवात निलोफर पश्चिम मध्य अरब सागर पर है और यह गहरा होकर अत्यंत गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग ने कहा कि यह शुरू में 24 घंटे के दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में बढेगा और फिर उत्तर पश्चिम की ओर मुड़कर 31 अक्तूबर की सुबह गुजरात तथा इससे लगे पाकिस्तान के तट को पार करेगा। हालांकि गुजरात तट के करीब आने पर यह कमजोर हो जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।