मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार ने मंगलवार को 44 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोमवार को पहली सूची 43 आईपीएस की, दूसरी 90 आरएएस और अब मंगलवार को आईएएस अफसरों की निकाली है। इसके अनुसार आठ कलेक्टरों के तबादले भी किए गए हैं। जयपुर मेट्रो के सीएमडी को डीएमआईसी के प्रमुख सचिव तथा भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी की भी जिम्मेदारी दी गई है। यूडीएच के एसीएस अशोक जैन के पास से स्वायत्त शासन विभाग की जिम्मेदारी लेकर उनका भार कम किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव टी. रविकांत को अपने पद के कार्य के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।