सौर ऊर्जा में 33 हजार करोड के निवेश के  लिए हुआ करार
(Amber, Jaipur) अमेरिकी कंपनी सन एडिसन प्रदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र में 33 हजार करोड का निवेश करने जा रही है। सीएमओ में आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसी संबंध में 5 अलग अलग करार किए। इस एमओयू के बाद सन एडिसन प्रदेश में आगामी 5 साल में 5 हजार मेगावाट के संयत्र स्थापित करेगी। शर्त ये भी है कि साल 2016 तक कंपनी 500 से 1 हजार मेगावाट के संयत्र स्थापित करेगी। इसी तरह मुख्यमंत्री राजे ने आज सौर ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी एसएलएफएस के साथ एक ज्वाइन्ट वेन्चर भी साइन किया। कंपनी के सहयोग से प्रदेश सरकार जोधपुर और जैसलमेर में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।