अरुण चतुर्वेदी और हेमसिंह भड़ाना को बनाया कैबिनेट मंत्री........
(Amber, Jaipur) अरुण चतुर्वेदी और हेमसिंह भड़ाना को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में हेमसिंह भड़ाना और अरुण चतुर्वेदी को राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे....राजेंद्र राठौड़....दिगंबर सिंह मौजूद थे। कल हुए मंत्रिमंडल विस्तार में अरुण चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन कल उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई लेकिन आज चतुर्वेदी के साथ-साथ भड़ाना को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।