वसुंधरा राजे ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा.........कटारिया का बढ़ा कद
(Amber, Jaipur) मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विभागों के बंटवारे में गुलाबचंद कटारिया को गृहमंत्री बनाया गया है। उन्हें अब होमगार्ड...नागरिक सुरक्षा...आपदा प्रबंदन और सहायता विभाग सौंपे गए हैं। सुरेन्द्र गोयल को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग दिया गया जो पहले कटारिया के पास था...इसी तरह झोंटवाडा विधायक राजपालसिंह शेखावत को नगरीय विकास मंत्री बनाया गया है.....शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के पास अब उच्च शिक्षा ...तकनीकी शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग ही रहे हैं...प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा का मंत्री वासुदेव देवनानी को बनाया गया है....इसी तरह किरण माहेश्वरी को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी...रामप्रताप को जल संसाधन ..इंदिरा गांधी नहर और सिंचाई विभाग सौंपे गए हैं...अभी तर राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे गजेन्द्र खींवसर को अब उद्योग मंत्री बनाया गया है ऊर्जा विभाग के नए मंत्री अब पुष्पेन्द्र सिंह हैं...इसी तरह ओटाराम देवासिया को गोपालन मंत्री बनाया गया है..मंत्रीमंडल विस्तार करते हुए दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट करते हुए केबिनेट में लिया गया है....खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेमसिंह भडाना को अब केबिनेट में शामिल किया गया है इसी तरह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी को भी केबिनेट में शामिल किया गया है.......इसके साथ ही अनीता भदेल को महिला और बाल विकास...कृष्णेन्द्र कौर दीपा को कला संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया गया है......राजकुमार रिणवां को खान..वन और पर्यावरण मंत्री बनाया गया है...अमराराम को रेवेन्यू...कोलोनाईजेशन...सैनिक कल्याण और देवस्थान सौंपा गयाहै...अर्जुनलाल गर्ग को विधी.विधिक कार्य ...संसदीय कार्य ...मंत्रिमण्डल सचिवालय और निर्वाचन विभाग का मंत्री बनाया गया है...सुरेन्द्र पाल टीटी को श्रम नियोजन और कारखान बॉयलर्स विभाग सौंपा है....इधर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान को परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है....बाबूलाल वर्मा को परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है....जीतमल खांट को सामान्य प्रशासन ..संपदा और मोटर गैराज विभाग दिए गए हैं..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।