जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया वस्त्र मेले का उद्घाटन
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र एवं परिधान प्रदर्शनी का शुभांरभ हुआ। 29 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शन का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। वहीं इस उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर....एसीएस इंफ्रा सीएस राजन...उद्योग सचिव वीनू गुप्ता सहित कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में वस्त्र उद्योग से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जहां 50 से अधिक देशों के 200 क्रेता मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।