केंद्रीय भूजल बोर्ड में प्रचालक की भर्ती, 25 नवंबर है अंतिम तिथि
(India) वेतनमान:
पे बैंड-1 5200-20200 रु एवं ग्रेड पे 1800 रु प्रतिमाह।

रिक्तियां:
कुल 14 (11 सामान्य, 3 एससी)

वर्गीकरण:
सामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप सी, अराजपत्रित, गैर लिपिकीय वर्ग।

परिवीक्षा अवधि : 2 वर्ष
उम्र: 18 से 27 वर्ष के बीच। एससी के लिए अधिकतम उम्र में 5 वर्ष की, सरकारी कर्मचािरयों के लिए 13 वर्ष, एससी वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 वर्ष की छूट रहेगी।

योग्यता:
अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उसके पास आईटीआई से मोटर मैकेनिक या डीजल मैकेनिक या वेल्डिंग कार्य में प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन करे। आवेदन प्रपत्र में पासपोर्ट आकार का फोटो लगा होना चाहिए। फोटो राजपत्रित अधिकारी से विधिवत सत्यापित होना चाहिए। लिफाफे के ऊपर ‘तकनीकी प्रचालक ड्रिलिंग पद हेतु आवेदन’ लिखें। आवेदन सादे कागज पर करें और उसे रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय भूजल बोर्ड, उत्तर प्रदेश, भूजल भवन, सेक्टर बी, सीतापुर रोड योजना, रामराज बैंक चौराहा के निकट, अलीगंज, लखनऊ (उत्तरप्रदेश) 226001 पते पर भेजें। कूरियर से भेजे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अंतिम तिथि :
25 नवंबर 2014 (शाम पांच बजे) तक आवेदन निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

कार्य का स्वरूप :
भूजल ड्रिलिंग कार्य में सहायता करना, ड्रिलिंग करना, सामान को चढ़ाना उतारना, कुओं के पंपों की जांच में मदद करना।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।