(India)
बार्बी हांडा की डेब्यू फिल्म जिद का ट्रेलर लॉन्च हो गया है जिसमें उन्होंने टॉपलेस पोज देकर हंगामा बरपा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है जो हेट स्टोरी और गोल जैसी फिल्में बना चुके हैं। इसमें बार्बी के साथ नए एक्टर करणवीर शर्मा की जोड़ी है। जिद नवंबर में सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इससे पहले पोस्टर में जबरदस्त लिपलॉक दिखाई दे रहा हैं। पोस्टर को देख ऐसा लग रहा हैं कि अगर पोस्टर इतना जबरदस्त हैं तो फिल्म तो कुछ ज्यादा ही बोल्ड होगी। जिद अगले महीने नवंबर में प्रदर्शन के लिए तैयार है और इस इरॉटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर कहा जा रहा है लेकिन फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही विवाद पैदा हो गया है। खबरों के मुताबिक बार्बी के बोल्ड पोज की वजह से कुछ सिनेमाघर पोस्टर को लगाने से कतरा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।