बॉलीवुड अदाकारा सना खान गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
(India) पूनम खान नाम की एक महिला ने आरोप लगाया है कि सना खान और उनके पति ने बीती रात उनकी पिटाई की। महिला ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पिटाई के दौरान इस्माइल खान ने उनके निजी अंगों को भद्दे तरीके से छुआ। पुलिस ने सना खान और इस्माइल खान को गिरफ्तार करने के बाद अंधेरी कोर्ट में पेश किया है। गौर हो कि सना खान बिग बॉस की प्रतिभागी भी रह चुकी है। इससे पहले भी वह एक बार विवादों में आ चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।