(Amber, Jaipur)
जयपुर में आपदाओं के समय किए जाने वाले प्रबंधन की सराहना करते हुए नागपुर में आयोजित होने वाली काॅफ्रेंस के लिए जयपुर जिले के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जयपुर जिले में बारिश, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं और राहत कार्यों में आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस की ओर से किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की सराहना की गई है। नागपुर में आयोजित होने वाली इस काॅफे्रंस में जिले के अधिकारी प्रजेंटेशन देकर यहां की व्यवस्था की जानकारी देंगे। वहीं भामाशाह योजना, जनधन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी जिले के अधिकारी चर्चा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।