जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया वस्त्र मेले का उद्घाटन,
(Amber, Jaipur) तीसरी अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र और परिधान प्रदर्शनी का आगाज आज सीतापुरा एग्जीबिशन और कन्वेन्शन सेन्टर से हुआ। वस्त्रा-2014 के नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी का आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री गजेन्द्र खींवसर, रीको चेयरमैन सीएस राजन, रीको एमडी वीनू गुप्ता और फिक्की के पदाधिकारी शामिल थे, तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में राजस्थान के अलावा गुजरात ..कर्नाटक...आंध्र प्रदेश...बिहार...झारखंड और हरियाणा के 200 एग्जिबिटर्स शामिल हुए। इस पूरी प्रदर्शनी को बीटूबी फारमेट पर डिजायन किया गया ताकि बायर्स और एग्जिबिटर्स नए व्यापार की संभावनाओं को तलाश सकें। प्रदर्शनी में पहले ही दिन करीब 150 देशी-विदेशी बायर्स शामिल हुए। एग्जिबिशन में यार्न... फेब्रिक...गारमेन्ट ... एसेसरीज... होम टेक्सटाइल... टैक्नीकल टैक्साइल शामिल हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कृषि के बाद टैक्सटाइल उद्योग ही ऐसा क्षेत्र है, जिसमें सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं हैं, उन्होंने कहा कि नई इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन स्कीम में वैट की दर में छूट देने के बाद टैक्सटाइल व्यवसाय को बढावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान को टैक्सटाइल हब के रुप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने इस वस्त्र प्रदर्शनी के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मंच है जिससे प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल रही है। उद्योग मंत्री गजेन्द्र खींवसर ने कहा कि नए प्रयास प्रदेश के वस्त्र उद्योग को नए आयाम तक पहुंचाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।