जयपुर के शिवदासपुर में प्रोपर्टी डीलर के घर लाखों की डकैती,,,,,
(Amber, Jaipur) राजधानी के शिवदासपुरा थाना इलाके में हथियारों से लैस 4 डकैतों ने प्राॅपर्टी व्यवसायी के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया है....... देर रात हथियारों से लैस करीब 4 डकैतों ने मोहनपुरा स्थित खारडा की ढाणी में प्राॅपर्टी व्यवसायी के घर छत के रास्ते से घुसकर परिवार को हथियारों से डरा धमका कर लूट की वारदात को अंजाम दिया ......... इस दौरान डकैतों ने परिवार से घर में रखी ज्वैलरी और लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए वहीं सुबह पडौसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुॅचे और डाग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।