आलिया तो मेरे लिए बच्ची है: इलियाना
(India) फ़िल्म 'हैप्पी एंडिंग' की मुख्य अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज़ की यह चौथी हिंदी फ़िल्म है, यह फ़िल्म 21 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी, इस फ़िल्म में इलियाना के साथ अभिनेता सैफ़ अली ख़ान मुख्य भूमिका में हैं,
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाली श्रद्धा कपूर और 2012 में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फ़िल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली आलिया भट्ट से अपनी तुलना को इलियाना गलत मानती हैं, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट से तुलना पर इलियाना का कहना है, 'मेरी तुलना इन दोनों से करना ग़लत होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उन दोनों से उम्र में थोड़ी बड़ी हूं, इन दोनों का ही एक्टिंग करने का अलग अंदाज़ है.' इलियाना का मानना है कि 'आलिया तो मेरे लिए बच्ची है, मैं और आलिया एक ही जिम में जाते हैं और मैं उसे वहां वर्कआउट करते हुए देखती हूं, मैं उसे कहती हूं कि आलिया तुम अभी बहुत छोटी हो, तुम्हें अपनी ज़िन्दगी को और एन्जॉय करना चाहिए.' इलियाना साल 2006 से ही फ़िल्मों में काम कर रही हैं, उन्होंने तमिल और तेलेगु में 18 फ़िल्में की हैं, साल 2012 में इन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक फ़िल्म 'बर्फ़ी' से मिला था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।