शाहरूख ने सलमान को दिया धन्यवाद, बोले- हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं
(India) शाहरूख ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनकी शालीनता है कि उन्होंने ऐसा किया। मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं क्योंकि जब लोग अभिनेताओं के बीच विवादों को लेकर बात करते हैं तो वह तथ्य से अवगत नहीं होते हैं। हम लोगों के बीच में कोई विवाद नहीं है। हाल ही में आई अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का प्रचार करने कोलकाता आये 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जहां कहीं उन्हें मंच मिलता है वे एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं और जहां तक संभव होता है वह इसका प्रचार करते हैं। ‘बिग बॉस’ के पिछले सप्ताहंत के कार्यक्रम में सलमान ने शाहरूख खान के लिए फिल्म का प्रचार किया था और उन्होंने फिल्म के बारे में ट्वीट भी किया था। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की निर्देशक फराह खान ने कहा कि सलमान हमेशा उनके दोस्त रहे हैं। दोनों अभिनेताओं के बीच 2008 में एक विवाद हो गया था और अब पार्टियों में वे एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।