फरीदाबाद: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ रेप
(Ballabgarh, Faridabad) पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि सतीश नाम के व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का वायदा किया और इसके बारे में बात करने के लिए उसे एक स्थान पर बुलाया। सतीश ने उसे अपनी कार में बिठा लिया और पिछली सीट पर उसके साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।