(Amber, Jaipur)
राजस्थान क्रिकेट संघ में बादशाहत की लड़ाई जारी है.....गुरूवार को ललित मोदी गुट के सोमेन्द्र तिवाड़ी अपने साथियों के साथ आरसीए दफ्तर पहुंच गए और उन्होंने वहां से कुछ दस्तावेज उठाने का प्रयास किया, इसी दौरान आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष आमीन पठान भी अपने समर्थकों के साथ आरसीए आ धमके, जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर तकरार हुई, बाद में दोनों गुटों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए गाली-गलौच कर डाली, मामला बिगड़ता देख गार्डो ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मोदी गुट के सोमेन्द्र तिवारी अपने साथियों के साथ बाहर निकल गए.......आपको बता दें कि आरसीए की कुर्सी के लिए दोनों गुटों में पिछले कई दिनों खींचतान चल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।