राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा में प्रोपर्टी डीलर के घर लाखों की डकैती.....
(Sanganer, Jaipur) जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में हथियारों से लैस 4 बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी व्यवसायी के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात हथियारों से लैस करीब 4 बदमाशों ने मोहनपुरा के खारडा की ढाणी में प्रॉपर्टी व्यवसायी के घर छत के रास्ते से घुसकर परिवार को हथियारों से डरा धमका पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने परिवार से घर में रखी ज्वैलरी और लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए। वहीं सुबह पडौसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की। वहीं पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करा अपराधियों को प्रयास तेज किए हैं। मोहनपुरा निवासी प्रॉपर्टी व्यवसायी बबलू मीणा और उसकी पत्नी सुमन को अपराधियों ने पहले तो बंधक बनाया और बाद में हत्यारों से डरा धमकाकर आलमारी की चाबी छिनी और आलमारी में रखे करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर सहित 35 हजार रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार को देर रात 1 से 2 बजे के बीच लूट की वारदात हुई। अपराधी रात्री को घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया उस वक्त सारा परिवार नीचे हाॅल में सोया हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।