राज्य सरकार ने किया सी. एस. राजन को मुख्य सचिव नियुक्त
(Amber, Jaipur) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस. राजन राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनाए गए है। राज्य सरकार ने गुरूवार रात इस संबंध में आदेश जारी किए थे। राजन ने आज मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। बेंगलूरू निवासी राजन 1978 बैच के आईएएस हैं। राजन का नवाचार पर विशेष जोर रहता है। वह आईएएस के रूप में दिसंबर, 2015 तक प्रदेश को सेवाएं देंगे। राजन प्रदेश के उन चुनिंदा अफसरों में हैं, जिन्हें लगभग सभी महत्वपूर्ण विभागों में काम का अनुभव है। सी.एस. राजन इस समय प्रदेश की नौकरशाही में वरिष्ठता के हिसाब से पांचवें नंबर के आईएएस हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।