अमिताभ बच्चन ने पूरा किया केबीसी 8 का ग्रैंड फिनाले
(India) बच्चन ने बीती शाम कार्यक्रम के ताजा संस्करण के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग पूरी कर ली। वह अब तक कार्यक्रम की 602 कड़ियों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए कार्यक्रम को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, केबीसी का ग्रैंड फिनाले पूरा हुआ। यह यात्रा बेहद रोचक रही। मुझे सूचित किया गया कि यह कि कार्यक्रम की यह मेरी 602वीं कड़ी थी और 1040वां प्रतिभागी। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर फिल्म ‘किल दिल’ के सितारे रणवीर सिंह, गोविंदा, अली जफर और परिणीती चोपड़ा शामिल हुए।बच्चन ने ट्विट किया कि केबीसी के ग्रैंड फिनाले पर पूरा दिन उत्साह से लबरेज रहा, दिल को छू लेने वाले क्षण रहे और काफी सौहाद्र्रपूर्ण माहौल रहा। सेट पर गोविंदा, रणवीर मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने ‘किल दिल’ की टीम के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की। इससे पहले दिन की शुरूआत में सदाबहार अभिनेता ने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान में शरीक हो गलियों में झाड़ू लगाए और कचरा उठाया। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ हर किसी के लिए है और हर किसी को इससे जुड़ने का हक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।