(Anekal, Bangalore)
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आलोक कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा का 28 और 29 अक्तूबर को यौन शोषण किया गया। इस अपराध के लिए जिम्मेदार एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूरी तरह से पूछताछ की जा रही है और इस व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि घटना स्कूल में ही हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की की मां ने जीवनबीमा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।