दिल्ली: आरटीवी पलटी; एक की मौत, 13 घायल
(DELHI, India) पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह सवा नौ बजे घटी जब 25 सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक आरटीवी उस समय पलट गई जब डिफेंस कालोनी फ्लाईओवर के पास उसका अगला टायर बाहर आ गया और वाहन फिसलकर सड़क से बाहर आ गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मदनगीर निवासी एक 50 वर्षीय रेल कर्मचारी धर्मेन्द्र को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 13 लोग इस घटना में घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए एम्स और आरएमएल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जाती है। पुलिस ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें चालक की गलती थी। पुलिस जल्द ही पीड़ितों का बयान लेगी। मामले की जांच जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।