पहले हफ्ते में 'हैप्पी न्यू ईयर' ने की 157 करोड़ से ज्यादा की कमाई
(India) इतनी कमाई के बाद फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद शाहरुख की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 227 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन लगता है 'हैप्पी न्यू ईयर' ये आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी. दिवाली पर रिलीज होने के बाद धमाकेदार शुरुआत करने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठवें दिन भी थोड़ा कमजोर रहा. बुधवार को फिल्म की कमाई 11.50 करोड़ रुपए ही रही थी.किंग खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म धूम-3 से पीछे रह गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।