बिहार: पत्नी ने पति की चाकू घोंपकर हत्या की
(BIHAR, India) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नारायणपुर मुसहरी टोला में रात को मुन्ना ऋषि और उसकी पत्नी तिलैया देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसी दौरान तिलैया ने वहीं रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मुन्ना पर तीन-चार वार कर दिए, इस घटना में मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मुन्ना शराब के नशे में था, जिस कारण वह अपना बचाव भी नहीं कर सका, पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मृतक मुन्ना की मां के बयान के आधार पर संबंधित थाने में एक मामला दर्ज करा दिया गया है, स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर शराब के नशे में विवाद हुआ करता था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।