(Amber, Jaipur)
आजकल हथियार रखना और चलाना शौक बन गया है। कुछ इस तरह का शौक पालने वाले 4 बदमाशों को जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए हैं। दरअसल शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से मुख्य मार्ग पर हवाई फायर कर दिया। सूचना पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान ये कार सवार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ गए। पुलिस टीम ने तलाशी में कार से हथियार बरामद किए। पुलिस पूछताछ में एक अन्य बदमाश की तलाश में दबिश के दौरान सूचना मिलने पर वो फरार हो गया। पुलिस ने इस गैंग से 2 पिस्टल...एक मैगजीन और 65 कारतूस बरामद किए हैं। फरार हुए व्यक्ति का नाम मंजीत बताया जा रहा है जो यूपी के बुलंदशहर में हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।