मतदान सूची में आज जुड़ेंगे नाम
(Amber, Jaipur) भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य के 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 15 अक्टूबर से किया जा रहा है। आज राज्य के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। इस विशेष अभियान में मतदान केन्द्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मौजूद रहेंगे और राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त कार्यकर्ताओं से समन्वय कर नाम जुड़वाने...हटवाने और संशोधन करवाने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पद्धति से भी आवेदन कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।