घने कोहरे के चलते सर्दी में रद्द होंगी 30 ट्रेनें
(DELHI, India) रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल 31 दिसम्बर से लेकर अगले साल 15 फरवरी तक कुल 36 ट्रेनों के कार्यक्रम प्रभावित होंगे। घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जायेगा और दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। अधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम के दौरान रांची, सीतामढी, सहरसा, लुधियाना, सियालदह और हावड़ा से उत्तर भारत की और आने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी क्योंकि उस अवधि के दौरान घना कोहरा छाये रहने की आशंका है। इन ट्रेनों में डिब्रुगढ राजधानी, लुधियाना शताब्दी, मोगा राजधानी, झारखंड संपर्क क्रांति, लिच्छवी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।