(Amber, Jaipur)
दिल्ली से जयपुर ट्यूर पर आ रही एक स्कूली बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 2 दर्जन छात्राएं और 2 स्कूली टीचर घायल हो गई। शाहपुरा-पावटा के बीच हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं 4 गंभीर स्कूल छात्राएं और 4 अध्यापिकाओं को जयपुर रैफर कर दिया। इधर सूचना मिलने पर गंभीर घायलों का हालचाल पूछने जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल भी सवाईमानसिंह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों और डॉक्टर्स से मुलाकात कर तत्काल बेहतर चिकित्सा मुहैया करवाने के आदेश दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।