'बर्थडे बॉय' शाहरुख को सिनेजगत से बधाइयां
(India) उन्हें बधाई देने के लिए प्रशंसक उनके बंगले मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में जुटे, प्रशंसकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए शाहरुख बाहर आए और बाद में माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "मन्नत के बाहर इतने प्यारे लोग, इतने प्यार और अपनेपन से मेरा जन्मदिन मनाने के लिए आप सबका शुक्रिया, यह बहुत सुखद है." वहीं, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने किंग खान को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "शाहरुख को जन्मदिन की बधाई."
फरहान अख्तर : रूमी ने कहा, 'अपनी जिंदगी को आग में झोंक दो, उन्हें ढूंढो जो लपटों को हवा देते हैं.' भगवान करे आपका चमकना जारी रहे, हैप्पी बर्थडे शाहरुख
करण जौहर : जन्मदिन की बधाई हो भाई और विजय अभियान जारी रखो
मनीष मल्होत्रा : सर्वाधिक प्रतिभाशाली, उत्साही, फिट और ऊर्जावान व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई
रणवीर सिंह : किंग को जन्मदिन मुबारक, आपके लिए और प्यार व सफलता की कामना करता हूं.
बोमन ईरानी : लाखों लोगों का प्यार पाना एक इनायत है, जिसे आपने छू और पा लिया है, मैं जानता हूं कि मैं भी पक्का आपसे मिला हूं, जन्मदिन की बधाई
श्रुति हासन : मेरे अब तक के सबसे पसंदीदा स्टार को जन्मदिन मुबारक हो,
यूसुफ पठान : मेरी और मेरे पूरे परिवार की तरह से आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, अल्लाह सेहत के साथ उम्रदराज करे, महान इंसान
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।