(Amber, Jaipur)
राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देवस्वरूप ने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए इस्तीफा राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंप दिया है। राज्यपाल ने डॉ. देवस्वरूप का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, देवस्वरूप के कार्यकाल के दौरान हुई भर्तियों में कथित अनियमितता को लेकर भी आरोप लगे। ये भर्तियां दो दशक के बाद हुई थीं। गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विश्वविद्यालय सिंडीकेट की बैठकों में सरकारी प्रतिनिधियों और कुलपति के बीच विवाद की शुरूआत हो गई थी। मार्च में हुई बैठक में सबसे पहले बजट को लेकर विवाद हुआ था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।