(Amber, Jaipur)
पंचायत पुनर्गठन के लिए मंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हो रही है । बैठक में नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों पर मुहर लगने के साथ ही पंचायत राज विभाग नई पंचायतों की अधिसूचना जारी कर देगा। नई ग्राम पंचायतों को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नई पंचायत समितियों और पंचायतों को लेकर आई आपत्तियों पर पिछले दिनों समिति ने सुनवाई भी की थी। जानकारी के अनुसार विभाग को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते 5 नवंबर से पहले नई पंचायतों की अधिसूचना जारी करनी है। बैठक में पंचायती राज मंत्री सुरेन्द्र गोयल भी मौजूद है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।