रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
(Amber, Jaipur) जयपुर में रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में मुख्य सचिव सीएस राजन की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी सचिव डीबी गुप्ता.....यूडीएच सचिव अशोक जैन.....सरकारी उपक्रम ओर रीको एमडी वीनू गुप्ता सहित कई विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे। सीएस ने राजस्थान सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट रिसर्जेंट राजस्थान की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रिसर्जेंट राजस्थान का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में जयपुर में होगा। सीएम राजे ने प्रदेश के विकास में निवेश के लिए रिसर्जेंट राजस्थान आयोजन में विशेष रूप से टेक्सटाइल....माइंस एंड मिनरल....गैर परंपरागत ऊर्जा....पर्यटन....सिरेमिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर सेक्टर्स पर फोकस करने के निर्देश दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।