बीजेपी के यूपी प्रभारी ओम माथुर ने की राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात
(Amber, Jaipur) भाजपा नेता और उत्तरप्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। हालांकि ओमप्रकाश माथुर ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। वहीं महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के बाद पहली बार राजस्थान लौटने पर माथुर ने कहा कि पार्टी की ओर से उत्तरप्रदेश का प्रभार मिलने के बाद राज्यपाल कल्याण सिंह का आर्शीवाद लेने के बाद कामकाज संभालूगा और पार्टी की ओर से दिया गया काम पूरा करूंगा। महाराष्ट्र चुनावों के बाद पहली बार राजस्थान लौटे भाजपा नेता और उत्तरप्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने राजस्थान में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बड़े चेहरों की अनदेखी पर बोलते कहा कि ये मामला मुख्यमंत्री का अधिकार है कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करें। उन्होंने भाजपा नेता घनश्याम तिवाडी और नरपत सिंह राजवी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर बोलते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है उन्हें राजस्थान का कामकाज संभालना है। इसमें असंतुष्ट होने जैसी कोई बात नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।