राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति देवस्वरूप का इस्तीफा मंजूर
(Amber, Jaipur) सरकार पर कार्य नहीं करने देने का आरोप लगाकर सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. देवस्वरूप ने अपने पद से स्तीफा दे दिया है। इससे पहले कुलपति डाॅ. देवस्वरूप ने शनिवार को राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात कर सरकार की ओर से कामकाज में दखल का विरोध जताया और इस्तीफे की पेशकश की थी। वहीं राज्यपाल ने कुलपति का इस्तीफा मंजूर कर संभागीय आयुक्त को कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौपा है। गौरतलब है कि कुलपति डाॅ. देवस्वरूप सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से सिंडीकेट का बजट पास नहीं होने और विश्वविद्यालय के अन्य कार्यों में जनप्रतिनिधियों की ओर से दखलअंदाजी से नाखुश थे। कुलपति के इस्तीफे के विरोध में सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय स्थित केन्द्रीय लाईब्रेरी सहित अन्य संस्थानों को बंद करवा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालाकि कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद वहां स्थित सामान्य हो पाई। गौरतलब है कि कुलपति डाॅ. देवस्वरूप सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से सिंडीकेट का बजट पास नहीं होने और विश्वविद्यालय के अन्य कार्यों में जनप्रतिनिधियों की ओर से दखलअंदाजी से नाखुश थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।