(India)
फिल्म ‘एक था टाइगर’ के निर्देशक कबीर खान दूसरी बार सलमान के साथ काम कर रहे हैं, कबीर ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘दिल्ली में यमुना के तट पर सुबह साढ़े सात बजे ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग शुरू.’’ फिल्म निर्माता ने यह भी दावा किया कि ‘बजरंगी भाईजान’ उनकी पिछली फिल्म ‘एक था टाइगर’ से बहुत अलग होगी, कबीर ने लिखा, ‘‘बजरंगी भाईजान और एक था टाईगर के बीच बहुत फर्क है, मैं और सलमान कुछ अलग करना चाहते थे नहीं तो हम एक था टाइगर 2 बनाते.’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।