बडगाम फायरिंग : 2 लोगों की मौत पर सेना ने दिए जांच के आदेश
(Badgam, Badgam) रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ले. कर्नल एन. एन. जोशी के मुताबिक सेना ने इन मौतों पर अफसोस जताया है और इस बात की जांच के आदेश दिये हैं कि किन परिस्थितियों में यह गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि एक वाहन में आतंकवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने पर सेना ने तीन मोबाइल चेकिंग पोस्ट स्थापित किये। शाम करीब पांच बजे एक सफेद मारूति कार पहले चेकिंग पोस्ट के पास पहुंची। चेकिंग पोस्ट से रूकने का संकेत मिलने के बाद भी कार नहीं रूकी। दूसरे पोस्ट पर भी उसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन कार वहां से भी निकल गयी। छतरगाम स्थित तीसरे पोस्ट पर भी नहीं रूकने पर सेना के जवानों ने कार पर गोलियां दाग दी। गोलीबारी में वाहन में सवार सभी चार लोग घायल हो गये। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से उग्र लोग सड़क पर उतर आये हैं और इस घटना के लिए जिम्मेदार सुरक्षा बल के जवानों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है सेना ने निर्दोष आम नागीहरिकों के वाहन पर गोलियां चलायीं हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।