(Amber, Jaipur)
पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर जयपुर सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी की अंतिम बैठक हुई। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में जारी इस बैठक में दूसरे नोटिफिकेशन की आपत्तियों पर चर्चा की गई । दो चरणों में कैबिनेट सब कमेटी को 933 नई ग्राम पंचायतों के गठन के प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से कई प्रस्ताव इस कमेटी ने ड्रॉप कर दिए। ये प्रस्ताव कलेक्टरों के माध्यम से संभागीय आयुक्तों ने सौंपे थे। कटारिया ने बताया कि एक दो दिन में नई पंचायत पंचायत समितियों के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को नई ग्राम पंचायतों की सूची सौंप दी जाएगी। आयोग ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि 5 नवंबर तक उसे पंचायतों के गठन की अंतिम सूची नहीं मिली तो वह पुराने वार्डों के हिसाब से ही चुनाव करवा देगा। काम पूरा होने के बाद अब नई बनी पंचायतों में भी चुनाव संभव हो सकेंगे। इधर, कैबिनेट सब कमेटी ने आदिवासी और रेगिस्तानी जिलों से आए ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों को ज्यादा संख्या में मंजूरी दी है। कारण यह है कि इन क्षेत्रों में मापदंडों में छूट दी गई थी और 3500 की आबादी पर ही नई पंचायत का गठन इन इलाकों में किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।