(Amber, Jaipur)
केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार भी अपने खर्चों में कटौती करने के लिए मितव्ययता सर्कुलर जारी करेगी। इसके लिए वित्त विभाग सर्कुलर का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। हालांकि सरकार साल की शुरुआत से ही सरकारी खर्च में कटौती के कई आदेश जारी कर चुकी है। इसमें सरकारी बैठकों में फाइल फोल्डर्स बांटने पर रोक लगाने के अलावा अधिकारियों के विदेशी दौरों में कटौती के मौखिक निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार की ओर से इस साल प्लान साइज में केंद्रीय योजनाओं में मिलने वाली संभावित राशि भी जोड़ी गई है। इसमें कटौती के चलते राज्य सरकार यह कदम उठा रही है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भी सितंबर 2009 में मितव्ययता सर्कुलर जारी किया था। सरकारी खर्च में कटौती के लिए विभागों को 15 बिंदुओं पर निर्देश दिए गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।