पे बैंड -1 के अंतर्गत 5200-20200 रु और ग्रेड पे 2800/1900/1800 रु प्रतिमाह। (इनमें से ग्रेडपे 2800 रु के 2 पद, ग्रेडपे 1900 रु के 8 पद, ग्रेडपे 1800 रु के 15 पद रिक्त हैं।)
खेल रिक्तियां :
फुटबाल (पुरुष) के खिलाड़ियों के लिए 2 पद, क्रिकेट (पुरुष) के 7 पद, शतरंज (पुरुष) का 1 पद, बॉस्केटबॉल (पुरुष) 2 पद, हॉकी (महिला) 1 पद, बॉस्केटबॉल (महिला) 6 पद, गोल्फ (पुरुष) 1 पद, जिम्नास्टिक (महिला) 1 पद, एथलेटिक्स (महिला) 2 पद, तीरंदाजी (महिला) के खिलाड़ियों के लिए 2 पद रिक्त हैं।
खेल पात्रता :
ओलंपिक खेलों मेंदेश का प्रतिनिधित्व करने वालों अथवा संवर्ग चैंपियनशिप/इवेंट में न्यूनतम तृतीय स्थान वालों को ग्रेडपे 2800 रु में प्रतिमाह पर।
संवर्ग चैंपियनशिप/इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों अथवा न्यूनतम तृतीय स्थान अथवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में न्यूनतम तृतीय स्थान अथवा राष्ट्रीय खेलों में न्यूनतम तीसरा स्थान अथवा अंतर विश्व विद्यालय खेलों में न्यूनमत तृतीय स्थान अथवा फेडरेशन कप (वरिष्ठ संवर्ग) में प्रथम स्थान धारकों को ग्रेडपे 1900रु प्रतिमाह। संवर्ग चैंपियनशिप/इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों अथवा फेडरेशन कप (वरिष्ठ संवर्ग) में न्यूनतम तृतीय स्थान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व अथवा राज्य चैंपियनशिप (वरिष्ठ) में न्यूनतम तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ग्रेपे 1800 रु प्रतिमाह।
शैक्षिक योग्यता :
ग्रेड पे 2800 रु के लिए स्नातक डिग्री, ग्रेडपे 1900 रु के लिए 10वीं पास ग्रेडपे 1800 के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
उम्र:
1 जनवरी 2015 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवदेन शुल्क :
100 रु का पोस्टल आर्डर/बैंक डीडी जो एफए एवं सीएओ, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के पक्ष में और चित्तरंजन में देय हो।
आवेदन प्रक्रिया :
वेबसाइट www.clw.indianrailways.gov.in पर भर्ती अधिसूचना विस्तार से दी गई है। इसी वेबसाइट पर आवेदन प्रपत्र दिया गया है। आवेदन प्रपत्र को डाउनलोड कर उसे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुख्य कार्मिक अधिकारी, महाप्रबंधक भवन/सीएलडब्ल्यू, डाकघर चित्तरंजन, जिला बर्दवान (पश्चिम बंगाल) 713331 पते पर भेजें। उम्मीदवार चाहें तो महाप्रबंधक कार्यालय के ड्रॉप बॉक्स में भी आवेदन डाल सकते हैं।
अंतिम तिथि :
29 नवंबर 2014
चयन प्रक्रिया :
चयन कमेटी प्रमाण पत्रों के आधार पर मेरिट बनाएगी। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।