जया बच्चन ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर  को बताया बेहद बकवास तो अमिताभ ने की जमकर तारीफ!
(India) अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा- वाह! हैप्पी न्यू ईयर ने ग्लोबली पर 300 करोड़ की कमाई कर ली है, शाहरुख और फराह को ढेरों बधाई, फराह और शाहरुख ये आंकड़ा डिसर्व करते हैं....फराह आप मुझे अपनी फिल्म का हिस्सा कब बना रही हैं? आपको बता दें कि अमिताभ की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री जया बच्चन ने इस फिल्म के लिए बेहद विवादस्पद बयान दिया है, जया ने इस फिल्म को बेहद बकवास बताया है, किसी सेलिब्रिटी ने अभी तक फिल्म की सार्वजनिक रुप से आलोचना नहीं की है, लेकिन वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने फिल्म की खासी आलोचना की है, इस फिल्म में अमिताभ और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं, इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, ऐसे में जया बच्चन की तीखी आलोचना और पति अमिताभ की ओर से फिल्म को बधाई का ये कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीबो-गरीब जरुर है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।