(India)
'सत्यमेव जयते' में आमिर कई सामाजिक मुद्दे जैसे शिक्षा, ट्रैफिक नियम, टीबी जैसी बीमारियों को उठाते हैं. लेकिन एक एपिसोड में आमिर ने समलैंगिकता का मुद्दा जोर-शोर से अपने शो में उठाया और इसी की वजह से उन्हें लीगल नोटिस जारी कर दिया गया है,बॉलीवुड के सबसे समझदार कलाकारों में से एक आमिर खान केवल 12 वीं पास है, 19 अक्टूबर को प्रसारित 'सत्यमेव जयते' के एपिसोड में आमिर ने समलैंगिकता का मुद्दा उठाया था, इस एपिसोड में आमिर ने भारत में समलैंगिकों और किन्नरों के रहन-सहन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी, इंडियन पीनल कोड के आर्टिकल 377 के मुताबिक भारत में समलैंगिकता गैरकानूनी है, चंडीगढ़ के वकील मनदीप कौर ने इसी कानून का हवाला देते हुए एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने आमिर खान पर समलैंगिकता को 'बढ़ावा' देने के लिए कानून के उल्लंघन की बात कही है, सिविल जज जसविंदर सिंह ने आमिर को नोटिस जारी करते हुए 19 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।