(Chomu, Jaipur)
जयपुर जिले के चौमूं में सोमवार की रात कुछ उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों के बाहर लगे बल्बों....मीटरों और शटरों की तोड़फोड़ करने के मामले को लेकर बुधवार को भी नगर के मुख्य बाजार बंद रहे । सैंकड़ों लोगों ने बाजार में एकत्रित होकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लक्ष्मीनाथ चौक और चौपड़ पर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया था। इस लाठी चार्ज में करीबन 40 से 50 लोगों के चोटे आई थी। जिनमें कुछ निर्दोष लोग भी शामिल है। वहीं इस घटना के बाद से तहसील के गांवों से भी लोगों का आना जारी हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।