वसुंधरा राजे ने मिशन 46 के लिए सभी मंत्रियों को बनाया जिलों का प्रभारी
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएमओ में मंत्रियों की बैठक ली। इस बैठक में गुलाबचंद कटारिया....प्रभुलाल सैनी और ओटारामदेवासी के अलावा सभी मंत्री मौजूद थे। वसुंधरा राजे ने मिशन 46 के लिए सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया है। सभी मंत्रियों को आज रात तक अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचना होगा। इनमें वासुदेव देवनानी को कोटा....गजेंद्र सिंह खींवसर को फलौती और जोधपुर शहर....अजय सिंह क्लिक को मकराना......युनुस खान को डीडवाना......किरण माहेश्वरी को कुंभलगढ़.....अनिता बघेल को पुष्कर........राजकुमार रिणवां को चित्तौड़गढ़.....पुष्पेंद्र सिंह को जालौर का प्रभारी बनाया गयाहै

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।